Homeउत्तर प्रदेशLucknowइंटर की छात्रा से रेप, फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया, आरोपी गिरफ्तार

इंटर की छात्रा से रेप, फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया, आरोपी गिरफ्तार

-

– धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, किशोरी की तबियत खराब होने पर पता चला।

लखनऊ। आशियाना इलाके में इंटर की एक छात्रा से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रश्मिखंड निवासी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अर्थ रजा पर आरोप है कि उसने स्कूल के दौरान दोस्ती कर छात्रा को अपने जाल में फंसाया और उसकी अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए लंबे समय तक यौन शोषण करता रहा।

 

 

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इसी दौरान आरोपी ने छात्रा से नजदीकी बढ़ाई और फिर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए। इसके बाद वह उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार होटल ले गया और दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसने छात्रा को गर्भनिरोधक दवाएं भी खिलाईं। विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया।

छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर मामला खुला। परिजनों के मुताबिक, लगातार दवाएं खिलाए जाने से उसे यूरिन इंफेक्शन हो गया था। डॉक्टर को दिखाने पर पूरी घटना की जानकारी सामने आई। पीड़िता की मां ने सोमवार को अर्श रजा के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने और उसके माता-पिता, बहनों के खिलाफ धमकाने की एफआईआर दर्ज कराई।

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक छात्रा के पिता थल सेना में हैं। वर्ष 2023 में छात्रा और अर्श एक ही स्कूल में पढ़ते थे। आरोप है कि अर्श ने छात्रा से दोस्ती की और फिर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो हासिल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी अर्श को पीजीआई थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts