HomeAccident NewsPilibhit Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Pilibhit Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

-

– घाटमपुर के पास हादसा, एक घायल, चालक फरार, वाहन जब्त।

पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। घाटमपुर गांव के पास एक सीएनजी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे पूरनपुर की चांदुइया कॉलोनी निवासी भुजंग सरकार (50) पुत्र अशोक सरकार अपने गांव के गोपाल सरकार (27) पुत्र अमल सरकार के साथ बाइक से कालाबोझ गांव जा रहे थे। वे धान की रोपाई के काम के लिए निकले थे।

घाटमपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक सीएनजी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने भुजंग सरकार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोपाल सरकार को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मृतक भुजंग सरकार के चार बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है। घर के मुखिया की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजन अस्पताल पहुंचे।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है और तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts