Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर, अधिकारियों ने की सीधी सुनवाई

मेरठ: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर, अधिकारियों ने की सीधी सुनवाई

-

– जन-सुनवाई मे मौके पर समाधान से, उपभोक्ताओं को मिली तत्काल राहत।
– बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर, अधिकारियों ने की सीधी सुनवाई।
– उपभोक्ताओं की बिलिंग, मीटर, विद्युत आपूर्ति एवं सोलर आदि से जुडी 48 शिकायतों पर, सुनवाई।
– उपभोक्ता सन्तुष्टि बढाने को, निगम की सत्त पहल।
– उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा मे, निरन्तर प्रयास।
– निगम की प्राथमिकता समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण।


विवेक कुमार, शारदा एक्सप्रेस मेरठ। पश्मिांचल विद्युत वितरण निगम लि0 द्वारा उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देते हुए, संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ मे प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता(IAS) की अध्यक्षता मे मंगलवार को जन-सुनवाई का आयोजन किया गया।

 

 

इस जन-सुनवाई का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को सीधे सुनतेे हुए उनका त्वरति एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा। जन-सुनवाई के दौरान मेरठ, नोएडा, गजरौला एवं बुलन्दशहर आदि जनपदों से आए उपभोक्ताओं द्वारा बिलिंग, मीटर, विद्युत अपूर्ति एवं सोलर आदि से संबंधित कुल 48 शिकायते प्रस्तुत की गई।

सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा कई प्रकरणों मे मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतों का समाधान किया गया। जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्राप्त हुई। शेष लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों को निर्देेशित किया गया। कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए, साथ ही यह भी निर्देश दिए गए की प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए, उनके त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाये।

 

 

जन-सुनवाई के दौरान अधिकारियों को उपभोक्ता समस्या समाधान मे संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए गए ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाए प्रदान की जा सकें।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने इस बात पर विशेष बल दिया की सभी शिकायतों का निस्तारण, पारदर्शी एवं वाबदेही तरीकेे से किया जाए, साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए।उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाए प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जन-सुनवाई एवं उपभोक्ता सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिससे समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित हो सके।

 

 

जन-सुनवाई के अवसर पर डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिनमें निदेशकः संजय जैन (वाणिज्य),  आशु कालिया(कार्मिक एवं प्रशासन),  एन0के0 मिश्र निदेशक(तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर(वित्त)।

 

 

मुख्य अभियन्ताः अशोक सुन्दरम, पी0के0 सिंह, मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह।

इसके अतिरिक्त अभिषेक सिंह, मौं अरशद(अधीक्षण अभियन्ता), सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, प्रशान्त सोनी, सौरभ मंगला, महेश कुमार एवं अन्य अधिशासी अभियन्ताओं ने भी जन-सुनवाई में सक्रिय योगदान दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts