Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सिलेंडर न मिलने पर गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा, एजेंसी...

मेरठ: सिलेंडर न मिलने पर गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा, एजेंसी संचालकों पर कालाबाजारी का आरोप

-

  • लालकुर्ती स्थित राणा गैस एजेंसी का मामला, सुबह से लाइन में लगे थे उपभोक्ता।
  • बस अब 15 दिन की बजाय 25 दिन बाद बुकिंग होगी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार को लालकुर्ती स्थित राणा गैस एजेंसी, गढ़ रोड स्थित मोहन गैस एजेंसी, मीरा गैस एजेंसी पर सुबह से उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान लालकुर्ती की राणा गैस एजेंसी पर सिलेंडर न मिलने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने गैस कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामें की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने समझा कर उपभोक्ताओं को शांत कराया।

 

 

उपभोक्ताओं का कहना है कि आॅनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। इसलिए एजेंसी पर आना पड़ रहा हैं, यहां भी इतनी भीड़ है कि, दो घंटे बाद भी नंबर नहीं आया है। एजेंसी पर काउंटर भी कम चला रखे हैं। इससे भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि, उन्होंने फरवरी में कोई सिलेंडर नहीं लिया और न ही बुक कराया। इसके बावजूद फरवरी माह में उनका सिलेंडर डिलीवर्ड दिखाया जा रहा है और अब 10 से 20 दिन बाद बुक होने की जानकारी दी जा रही है।

उपभोक्ताओं ने बताया कि, गैस सिलेंडर के लिए टोकन बांटे गए। लेकिन, उसके बाद बुकिंग ही बंद कर दी गई। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी पर हंगामा किया और ब्लैक में गैस सिलेंडर बेचने का आरोप लगाया। बता दें कि, जिला प्रशासन लगातार दावा कर रहा है कि, जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। कनेक्शन धारकों को उनके कोटे के सिलेंडर जरूर मिलेंगे। बस अब 15 दिन की बजाय 25 दिन बाद बुकिंग होगी।

लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का यह दावा खोखला साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की बात करें तो सोमवार को में भी घरेलू गैस सिलेंडर के लिए मारामारी रही। बुकिंग के बाद भी सिलेंडर घर न पहुंचने के चलते उपभोक्ता गोदाम पर जमे रहे। तिरंगा गैस एजेंसी के हुमायूंनगर स्थित गैस गोदाम पर सुबह से ही लोगों की लाइन लग गई। हालांकि, शनिवार के मुकाबले सोमवार को भीड़ कम रही, लेकिन समस्या जस की तस थी। लोग अपने सिलेंडर लेकर सुबह 6 बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। लोगो ने बताया कि बुकिंग के बाद भी सिलेंडर घर नहीं दिया जा रहा है, जबकि नियमानुसार सिलेंडर की डिलीवरी होनी चाहिए।

इसके अलावा शास्त्री नगर स्थित चेतना गैस एजेंसी पर भी रोजाना की तरह सोमवार को भी लाइन लगी रही। लोगों ने बताया कि आॅनलाइन बुकिंग होने में दिक्कत के चलते एजेंसी पर बुकिंग कराने आए हैं। केवाईसी के लिए भी काफी लोग पहुंचे थे। इसके अलावा गढ़ रोड स्थित मीरा गैस एजेंसी।
हापुड़ रोड स्थित रमन गैस एजेंसी, कंकरखेड़ा स्थित मधु गैस एजेंसी, बेगम पुल स्थित विजयंत गैस एजेंसी आदि पर भी सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही।

कनेक्शन के सापेक्ष 20 फीसदी सिलेंडर मिलने के निर्देश के बावजूद अभी तक कमर्शियल सिलेंडर मिलने शुरू नहीं हुए हैं। मेस, कैंटीन और अस्पतालों में भी दिक्कत होने लगी है। जिला अस्पताल में भी लकड़ी का उपयोग करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का कहना है कि गैस कंपनियों से बात की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts