HomeAccident Newsट्रैक्टर-ऑटो की टक्कर में दो की मौत

ट्रैक्टर-ऑटो की टक्कर में दो की मौत

-

– दो गंभीर रूप से घायल, चार सवारियां लेकर गाजीपुर जा रहा था।

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के नरतौली में रविवार देर रात ट्रैक्टर और आॅटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में आॅटो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

 

 

पुलिस के अनुसार, फतेहपुर से बीरेंद्र (19 वर्ष, पुत्र बाबू, निवासी मल्हीपुर, थाना असोथर) अपने आॅटो में चार सवारियां लेकर गाजीपुर की ओर आ रहा था। गुलियानी के पास बीरेंद्र ने आॅटो की स्टीयरिंग एक अन्य व्यक्ति को सौंप दी और खुद साइड में बैठ गया। नरतौली के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ओवरलोड मोरम लदे ट्रैक्टर ने आॅटो को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि आॅटो के परखच्चे उड़ गए और आॅटो चालक (नाम अज्ञात) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें से एक अज्ञात व्यक्ति ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

वहीं, बीरेंद्र (निवासी मल्हीपुर, थाना असोथर) और सुभाष (22 वर्ष, निवासी मकदूमपुर, थाना गाजीपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। गाजीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts