Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: गढ़ रोड़ पर गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, दुर्घटनाओं का खतरा...

मेरठ: गढ़ रोड़ पर गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा

-

– हसनपुर पुलिस चौकी के पास सड़क पर जलभराव।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गढ़ रोड स्थित ग्राम हसनपुर में पुलिस चौकी के पास सड़क की खराब हालत और जलभराव से राहगीर परेशान हैं। हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे यह मार्ग खतरनाक हो गया है। इस रास्ते से रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई लोग गिरकर घायल भी हुए हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। यह सड़क क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। पुलिस चौकी के ठीक पास ऐसी स्थिति प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।

ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामवासियों शशांक भारद्वाज, सागर और राजा मोहित सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts