Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: अलविदा जुमा की नमाज पर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

मेरठ: अलविदा जुमा की नमाज पर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आज अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई। इसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए। शहर की दोनों जामा मस्जिदों के साथ ही अन्य प्रमुख मस्जिदों के बाहर भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए। नमाज से पहले पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी इन स्थलों का निरीक्षण किया।

 

अलविदा जुमा की नमाज पर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट

 

शहर की बात करें तो यहां 18 ईदगाह और 375 मस्जिदे हैं, जहां अलविदा जुमा की नमाज हुई। सभी का समय अलग-अलग रहा। उसी के अनुसार यहां पुलिस प्रशासन की ओर से ड्यूटी लगाई गई। निर्धारित समय पर पुलिस और प्रशासनिक अवसर इन स्थलों का जायजा लिया, ताकि नमाज के वक्त किसी तरह से व्यवस्था प्रभावित न हो।

व्यवस्था के तौर पर प्रमुख ईदगाह पर एक प्रशासनिक अफसर के साथ सीओ को तैनात किया गया। ये अफसर क्षेत्रीय थाना पुलिस के अलावा आरएएफ, पीएसी और क्यूआरटी के जवानों के साथ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

ईदगाह स्थलों के आसपास सुरक्षा चाक चोबंद की गई। शहर के कुछ संवेदनशील स्थान भी हैं, जहां ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था बनाई गई। इसके अलावा लोकल इन्वेस्टिगेशन यूनिट और सादे कपड़ों में थाना पुलिस को भी तैनाती रही। सड़कों पर अवस्था हावी ना हो इसको लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई। भीड़भाड़ वाले रास्ते पर हेड कांस्टेबल के साथ दो होमगार्ड दिए गए। कुछ जगह पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर भी व्यवस्था संभालते दिखाई दिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts