HomeAccident NewsAccident Agra News : पेड़ से टकराई बोलेरो, एक ही परिवार के...

Accident Agra News : पेड़ से टकराई बोलेरो, एक ही परिवार के पांच की मौत

-

– नवरात्रि के पहले दिन कैलादेवी से लौट रहे थे, मरने वालों में पिता, बेटा, बहू, पोती और नाती शामिल

आगरा। श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता, बेटा, बहू, पोती और नाती शामिल हैं। तीन लोग घायल हैं। हादसे के बाद गांव वालों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी को निकाला। परिवार नवरात्रि के पहले दिन इटावा से राजस्थान के कैलादेवी दर्शन करने गया था। देर रात वहां से लौट रहा था।

 

 

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र स्थित नगला बर निवासी पूर्व फौजी 70 वर्षीय कामता प्रसाद व परिवार के साथ दो गाड़ियों से राजस्थान के करौली जिला स्थित कैला देवी माता के दर्शन करके लौट रहे थे। गुरुवार देर रात आगरा-इटावा मार्ग पर चित्राहट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे चीख पुकार मच गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही हो गई जबकि, चार लोग घायल हो गए।

पीछे चल रही गाड़ी में सवार लोगों ने हादसे की पुलिस को सूचना दी। इस पर चित्राहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल सभी नौ लोगों को बाह सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर्स ने पांच घायलों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर बाह पोस्टमार्टम हाउस भेजा। इसके साथ ही चार घायलों को बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

चित्राहट थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि हादसे में 70 वर्षीय कामता प्रसाद निवासी नगला बर इकदिल इटावा, देवेंद्र (35) पुत्र कामता प्रसाद, सीमा (32) पत्नी देवेंद्र, धेवती तीन साल की बच्ची आरध्या पुत्री नीरज, बोलेरो चालक ऋषि (20) पुत्र चरन सिंह निवासी प्रतापपुरा, अजीतमल औरैया की मौत हुई है। हादसे में रोशनी (22), अवनीश (20), आदित्य (13), रिषभ घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है।

डीसीपी पूर्वी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि कल रात हादसे की सूचना मिली थी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा चार लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से हादसे की बात सामने आ रही है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से परिजनों को सूचना दे दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts