Homeउत्तर प्रदेशLucknowअपराधियों में वर्दी का खौफ होना चाहिए: सीएम योगी

अपराधियों में वर्दी का खौफ होना चाहिए: सीएम योगी

-

– समीक्षा बैठक में बोले मुख्यमंत्री, उपद्रव बर्दाश्त नहीं होगा, त्योहार परंपरा के दायरे में हो।

लखनऊ। सीएम योगी ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह का उपद्रव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों में पुलिस की वर्दी का खौफ होना चाहिए। पर्व-त्योहार परंपरा के दायरे में ही मनाए जाएं, किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

 

सीएम ने बुधवार रात को नवरात्र और ईद को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कमिश्नर, जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान शामिल हुए। डीजीपी ने मुख्यमंत्री को बताया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।
सीएम ने हाल में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हर हाल में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। अपराध की एक भी घटना पूरे समाज का माहौल खराब करती है। इसलिए हर शिकायत और हर घटना को गंभीरता से लिया जाए।

गैस कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जाए

एलपीजी आपूर्ति को लेकर सीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात के बावजूद आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए।

धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज हो मानकों के भीतर

योगी ने सुप्रीम कोर्ट के निदेर्शों का हवाला देते हुए कहा कि धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज तय मानकों के भीतर ही रखी जाए। नियम तोड़ने पर सख्ती से हटाने की कार्रवाई की जाए। बाइक स्टंटबाजी पर नाराजगी जताते हुए इसे तुरंत रोकने के निर्देश दिए।

नवरात्रि पर प्रमुख मंदिरों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, सफाई, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, रोशनी और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी व्यवस्था की जाए। प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं बेहतर की जाएं

मुख्यमंत्री ने निराश्रित गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों की तैनाती, समय पर धनराशि भुगतान, गोवंश के संरक्षण, चारे और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts