HomeDelhi NewsChaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं में उत्साह, मंदिरों में...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं में उत्साह, मंदिरों में दिखी भारी भीड़

-

– चैत्र माह की नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब।

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन का उत्साह देखने को मिल रहा है। मेरठ में श्रद्धालुओं ने नवरात्रि की जमकर खरीदारी की। वहीं, मेरठ में सदर काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। वहीं, दिल्ली के प्रमुख माता रानी के मंदिरों जैसे कालकाजी मंदिर और झंडेवाला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही पूजा-अर्चना, शृंगार और आरती का सिलसिला जारी है।

 

 

नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में भारी भीड़

चैत्र माह की नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। मेरठ और दिल्ली के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिरों में सुबह-सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

 

नवरात्रि के पहले दिन का उत्साह शहरभर में छाया हुआ है। इस दौरान मेरठ में सदर काली माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला।

 

दिल्ली के प्रमुख माता रानी के मंदिरों जैसे कालकाजी मंदिर और झंडेवाला देवी मंदिर में भक्तों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना, शृंगार और आरती का सिलसिला जारी है।

 

मेरठ में श्रद्धालुओं ने नवरात्रि की जमकर खरीदारी की

मेरठ में श्रद्धालुओं ने नवरात्रि की जमकर खरीदारी की

 

कालका जी मंदिर से एक श्रद्धालु ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर की व्यवस्था बहुत अच्छी होती है। यही कारण है कि वे हर साल दर्शन के लिए आते हैं। कालका जी मंदिर से एक और श्रद्धालु ने कहा, “यह मंदिर बहुत प्राचीन है और इसकी मान्यता पुरानी है। हम परिवार सहित कई वर्षों से यहां पर आ रहे हैं। आज दर्शन बहुत अच्छे हुए। पहले दिन सुबह के समय भीड़ कम है, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, भक्तों की संख्या बढ़ती नजर आएगी। लोग दूर-दूर से यहां आते हैं और माता की कृपा पाकर जाते हैं।” वहीं, एक और श्रद्धालु ने भावुक होकर कहा, “कालका मंदिर को शक्तिपीठ के रूप में जाना जाता है। यहां भक्त ज्योत लेकर जाते हैं। कहा जाता है कि माता रानी से जो भी मांगो, वो पूरा हो जाता है। यहां माता रानी की विशेष कृपा है। हम सभी भक्तों के लिए प्रार्थना करते हैं कि मां अपनी कृपा बनाए रखें। नौ दिनों तक हम माता की सेवा में लगे रहते हैं।”

झंडेवाला देवी मंदिर में भी भक्तों का उत्साह चरम पर था। एक श्रद्धालु ने आईएएनएस के साथ बात करते हुए कहा, “सबसे पहले मैं मंदिर सोसायटी की ओर से सभी भक्तों को नववर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। महाभगवती सभी की मनोकामनाएं पूरी करें और फलीभूत करें।”

उन्होंने आगे बताया कि मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोग दूर-दूर से माता रानी के दर्शन के लिए आ रहे हैं। आज नवरात्रि का पहला दिन है। यहां देवी शैलपुत्री का खास शृंगार, पूजन और अर्चन किया गया। चैत्र मास में नवरात्रि की शुरुआत शैलपुत्री की पूजा से होती है। सभी साधक, योगी और भक्त अपनी नौ दिनों की आध्यात्मिक यात्रा आज से शुरू करते हैं। एक भक्त ने कहा, “मैं पिछले 20 साल से यहां नियमित दर्शन के लिए आ रहा हूं। देवी की कृपा से सबका काम बनता है। यह कोई नया या निजी मंदिर नहीं है। आप इसे दिल्ली की वैष्णो देवी भी कह सकते हैं. यहां आने वाला कोई भी खाली हाथ नहीं जाता। देवी किसी को निराश नहीं करतीं।” एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “देवी यहां सभी को दर्शन देती हैं। मेरे पिताजी कई साल तक यहां सेवादार रहे थे। हम परिवार सहित रोज सुबह 4 बजे प्रार्थना के लिए आते हैं। दर्शन हमेशा बहुत अच्छे मिलते हैं। देवी हर किसी की मनोकामना पूरी करती हैं।”

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts