– दवा लेने गई थी, गांव के बाहर किशोरी के कपड़े सहित अंडरवियर और मौसा बेहोश मिले।
लखनऊ। 15 साल की लड़की लापता हो गई। वह देर शाम मौसा के साथ दवा लेने निकली थी। गांव के बाहर जाते ही मौसा ने लड़की के भाई को फोन किया। उन्होंने कहा कि जल्दी आ जाओ। तुम्हारी बहन को कुछ लोग उठाकर ले जा रहे हैं। मैं उनका पीछा कर रहा हूं। घरवालों के पहुंचने पर उसके मौसा बेहोश मिले। कुछ ही दूरी पर लड़की के सभी कपड़े सहित अंडरवियर पड़े मिले। घटना मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित घैला पुलिस चौकी के पास की है। घरवालों ने डायल 112 पर सूचना दी। उसके बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। एसडीआरएफ की टीम गोमती नदी में सर्च अभियान चला रही है।


