HomeCRIME NEWSबिजली मिस्त्री की चाकू से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिजली मिस्त्री की चाकू से गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-

– दोस्तों संग नमाज पढ़कर घर लौट रहा था, रास्ते में घेर कर मारा।

अलीगढ़। बिजली मिस्त्री की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बिजली मिस्त्री नमाज पढ़कर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। फिर उसने चाकू से उसका गला रेत दिया। बिजली मिस्त्री लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना क्वार्सी थाना की है।

 

 

चार खंभा निषाद बाग निवासी मुसाहिद बिजली मिस्त्री है। पड़ोसी शहबाज से उसका काफी समय से विवाद चल रहा था। सोमवार रात मुसाहिद (18) नमाज पढ़कर वापस आ रहा था। रास्ते में निषाद बाग इलाके में शहबाज और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। शहबाज ने चाकू निकाल लिया। उसने मुसाहिद के गले पर हमला कर दिया। वह गला रेत कर भाग गया।

​घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मुसाहिद के साथी अमन और अनस उसे आनन-फानन जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुसाहिद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एसपी सिटी मृगांग शेखर पाठक ने बताया कि देर शाम जेएन मेडिकल कॉलेज से चाकू से घायल व्यक्ति के इलाज की सूचना मिली थी। बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मुसाहिद के परिचित शहबाज और भूरा से विवाद चल रहा था। शहबाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts