Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज जंक्शन से नकली आरपीएफ दरोगा अरेस्ट

प्रयागराज जंक्शन से नकली आरपीएफ दरोगा अरेस्ट

-

– तीन महीने से स्टेशन पर चेकिंग कर रहा था, पत्नी से कहा था कि मैं दरोगा हो गया।

प्रयागराज। जंक्शन पर आरपीएफ का एक फर्जी दरोगा पकड़ा गया है। वह 3 महीने से स्टेशन पर घूम रहा था। ट्रेन में बिना टिकट चलने वालों को डरा धमकाकर वसूली करता था। उसने बताया- परिवार वाले लगातार नौकरी का दबाव बना रहे थे। तब उसने परिवार वालों से झूठ कहा कि वह रेलवे में दरोगा हो गया।

 

 

तब से वह फर्जी दरोगा बनकर प्रयागराज जंक्शन पर घूमता था। रविवार रात को भी वह स्टेशन पर था। जीआरपी की टीम ने गश्त के दौरान उसे पकड़ा। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
रविवार रात को जीआरपी प्रभारी अकलेश कुमार सिंह की टीम प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर गश्त कर रही थी। तभी एक दरोगा संदिग्ध अवस्था में दिखा। उन्होंने उससे पूछताछ की तो वह डर गया और सच कबूल दिया।

उसने बताया कि मेरा नाम दिव्यांशु कुमार है। मैं गाजीपुर के थाना बरेसर के गांव रेंगा का रहने वाला हूं। मैं भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मेरे घरवालों का मुझ पर जॉब का दबाव था। एक दिन मैंने घरवालों से कह दिया कि मेरी जॉब लग गई। मैं रेलवे पुलिस में दरोगा हो गया हूं। इसके बाद मैं बाजार गया। जहां से मैंने स्टार, बैच, मोनोग्राम, नीली डोरी और लाल जूते खरीदे।

दिव्यांशु कुमार ने बताया कि मैं तीन महीने से जंक्शन पर घूम रहा हूं। मैं चेकिंग करता था। बिना टिकट मुफ्त यात्रा करने वालों को डराता धमकाता था। माघ मेले में मैं अपनी पत्नी, पिता और मां को प्रयागराज लाया था। वर्दी का रौब दिखाकर परिवार को संगम में ‘सरकारी रसूख’ के साथ स्नान कराया। जिसके बाद मेरे घर वाले पूरी तरह आश्वस्त हो गए कि मैं वास्तव में रेलवे पुलिस का अधिकारी हूं।

सीओ रेलवे अरुण कुमार पाठक ने बताया कि दिव्यांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। उसके पास से आरपीएफ की वर्दी मिली। इसके अलावा 650 रुपए नकद, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड भी मिले हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts