Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: हवाओं और बारिश से पूरे प्रदेश में गिरा पारा

UP Weather: हवाओं और बारिश से पूरे प्रदेश में गिरा पारा

-

– आज भी कई जिलों में गिरे ओले और हुई बारिश, कई जिलों में हुआ वज्रपात।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तराई और पश्चिमी इलाकों में रविवार को मौसम ने अचानक करवट लिया। कई जिलों में सुबह बूंदाबांदी के साथ धूलभरी आंधी चली और कुछ समय के लिए आसमान घने काले बादलों से घिर गया। पश्चिमी जिलों मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर और एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा और राजधानी लखनऊ समेत करीब 15 शहरों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के दौरान कई जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे दर्ज हुई।

 

 

रविवार को मुजफ्फर नगर में सर्वाधिक 8.2 मिमी बारिश हुई। वहीं मेरठ में 5.1 मिमी, बरेली में 2.5 मिमी, बिजनौर में 2 मिमी बारिश हुई। तराई के कई अन्य जिलों में छिटपुट बूंदें गिरीं। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी हिस्सों समेत लगभग 42 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और 17 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

बारिश और तेज हवाओं का असर खेती किसानी पर भी दिखा। कई इलाकों में खड़ी फसलें झुक गईं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ी है। हालांकि तापमान में आई गिरावट से लोगों को उमस और बढ़ती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। अगले दो दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर व्यापक रूप से पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तीस से अधिक जिलों में आज बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

इन इलाकों में है ओलावृष्टि की संभावना

आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।

वज्रपात की आशंका

प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायू व आसपास के इलाकों में।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts