विवेक कुमार, शारदा एक्सप्रेस मेरठ। एकादशी तिथि शुभ मुहूर्त संयोग मे कम्यूनीटी सेंटर बी ब्लॉक मे योगक्षेम संस्थान द्वारा नवसंवत्सर 2083 के तिथि पत्रक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम विशिष्ठ अतिथि पं नरेंद्र शर्मा , पं सोती शिवेन्द्र ,डा. महेश कौशिक एवं योगक्षेम संस्थान के अध्यक्ष पं ओमदत्त शर्मा जी द्वारा भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके विधिवत शुभारंभ किया गया। उसके बाद तिथि पत्रक विमोचन कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि ज्योतिषाचार्य महंत आचार्य मनीष स्वामी का डा.महेश कौशिक जी द्वारा माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।

ज्योतिषाचार्य महंत आचार्य मनीष स्वामी ने बताया आज तिथि पत्रक विमोचन से समाज को मुहूर्त शास्त्र प्रणाली, तिथि क्षय ,तिथि वृद्धि ,काल गणना,पंचांग भेदता विषय को जानना चाहिए। योगक्षेम संस्थान द्वारा 80 वर्ष आयु प्राप्त करने वाले तथा समाजसेवियों पं० सत्यदेव शर्मा, पं० प्रो० योगेश शर्मा का सम्मान किया गया।

तिथि पत्रक विमोचन कार्यक्रम विशेष रूप से संस्थान के महासचिव पं० अशोक कुमार गौड़, पं० महेश शर्मा ,पं0 विष्णु दत्त शर्मा एवं पं० प्रशान्त कौशिक, पं० शिव कुमार कौशिक, पं० शिव कुमार कौशिक,कर्नल सत्यपाल बक्शी , पं०सत्यदेव शर्मा , पं०विनोद शर्मा , पं०कुलदीप शर्मा सभी उपस्थित रहे।


