– आतंकवाद के रास्ते पर धकेला,भाजपा ने सरकारी नौकरियां दी।
सिलचर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन सिलचर में कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में असम के युवाओं को गुमराह किया। उन्हें हिंसा और आतंकवाद के रास्ते पर धकेला। लेकिन आज यह राज्य अवसरों का सागर है।

पीएम ने बताया कि कांग्रेस ने असम को फूट डालो-राज करो नीति में रखा। आज असम खुला आसमान है। असम भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर का अहम हिस्सा बन रहा है। राज्य ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को भुला दिया था, लेकिन एनडीए की डबल इंजन की सरकार ने इसे ऐसे कनेक्ट किया जिसकी हर जगह चर्चा है। नॉर्थ ईस्ट आज दक्षिण एशिया जोड़ने वाला सेतु बन रहा है।
इसके पहले मोदी ने सिलचर में 23,550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सिचलर बराक घाटी का गेटवे है। लेकिन कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली से और दिल से दूर रखा था। पीएम मोदी ने असम में 47,600 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया। दौरे के पहले दिन 13 मार्च को गुवाहाटी में पीएम ने 24,250 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया था।
दूसरे दिन 14 मार्च को सिलचर में नॉर्थ-ईस्ट के पहले ग्रीनफील्ड 4-लेन हाई-स्पीड शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर और असम माला 3.0 परियोजना सहित कई योजनाओं की नींव रखी। इन प्रोजेक्ट्स की लागत 23,550 करोड़ है। 10 साल के अंदर हमने यहां के किसानों की जेब में सीधे 20,000 करोड़ डाले हैं। कांग्रेस के 10 साल के शासन के दौरान, भले ही प्रधानमंत्री असम से चुने गए थे, लेकिन उन्होंने एक पैसा भी नहीं दिया।
जब दुनिया युद्धों का सामना कर रही है। हमारी कोशिश है कि देश के लोगों पर असर कम कर सकें। लेकिन कांग्रेस जिÞम्मेदार राजनीतिक दल न बनकर लोगों के बीच घबराहट फैलाने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस के पास असम और देश के लिए कोई विजन नहीं है, वे तो बस मोदी को गाली देना, अफवाहें फैलाना और लोगों को गुमराह करने के लिए झूठ बोलना जानते हैं। कांग्रेस मोदी को भर-भर के गाली दे। कांग्रेस का देश के लिए कोई विजन नहीं है। इन्होंने झूठी रील बनाने की इंडस्ट्री खोली हुई है। दुनिया भारत के तेज विकास को नहीं पचा पा रही है। कांग्रेस विदेश ताकतों के हाथ की कठपुलती रहेगी। असम के हर नागरिक को, हर नौजवान को कांग्रेस से सर्तक रहना है। अमस, बराक वैली विकास के पथ पर आगे बढ़ चुके हैं। वह दिन दूर नहीं, जब बराक वैली को विकास के नए सेंटर के रूप में पहचान मिलेगी। कांग्रेस देश को बदनाम करने में लगी है।
यहां नेक्स्ट जनरेशन टेक्नॉलजी का हब बन रहा है। मेडिकल कॉलेज, अककटर का सशक्त नेटवर्क बन रहा है। अब ऐसी हर ताकत को मुंहतोड़ जवाब देना है जो असम को पुराने दौर में ढकेलने की कोशिश करती है। मोदी ने कहा- मैं सिलचर को सावधान करता हूं, देश का हर राज्य कांग्रेस को सबक सिखा रहा है। कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। सिलचर ने कांग्रेस को असम से बाहर निकाला है। कांग्रेस खुद के इतिहास की सेंचुरी बनाने वाली है।
कांग्रेस के नेता देश को बदनाम करने में लगी है। दिल्ली में इतनी बड़ी एआई समिट सफलता पूर्वक पूरी हुई, दुनियाभर के नेता, टेक्नोलॉजी कंपनी के लीडर दिल्ली आए थे। कांग्रेस ने इसे बदनाम के लिए कपड़ा फाड़ प्रदर्शन किया।

