Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशतीन हजार अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी

तीन हजार अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी

-

– सस्ते दाम पर ओटीटी प्लेटफार्म की लाइव स्ट्रीमिंग, 100 से 300 डॉलर लेते थे।

नोएडा। फेज-वन थाना पुलिस ने तीन हजार से अधिक अमेरिकी नागरिकों को सस्ते ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लालच देकर करोड़ रुपये ठगी करने वाले गिरोह का पदार्फाश किया है। गिरोह नामी ओटीटी प्लेटफार्म को री-रूट करने का दावा करता था। ग्राहकों से 100 से 300 डॉलर तक वसूलता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि सेक्टर-दो के सी ब्लॉक स्थित एक भवन में अवैध कॉल सेंटर संचालित हो रहा है। इस कार्यालय में अमेरिकी नागरिकों को अवैध रूप से ओटीटी कंपनियों अमेजन प्राइम, हॉट स्टार, नेट फ्लिक्स आदि कंपनियों की लाइव स्ट्रीमिंग सेवान चैनल बेचकर अवैध रूप से लाभ कमा रहे हैं। सभी लोग रात के समय काम करते हैं।

सूचना को पुख्ता कर टीम ने भवन के तीसरे तल पर छापेमारी की। मौके पर जाकर देखा तो हेडफोन लगाकर बात कर रहे थे, लेकिन पुलिस टीम को देखकर चुप हो गए। वहां दिल्ली के जामिया नगर निवासी मोहसिन खान ने पूछताछ करने पर बताया कि वह कंपनी का निदेशक है।

उसने ही मोहसिन कंसलटेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी खोली है। वह अमेरिकी नागरिकों को डायलर कम्यूनिकेटर नामक सॉफ्टवेयर से कॉल करके संपर्क करते हैं।

विभिन्न ओटीटी प्लेटफार्म के प्रतिनिधि बताकर इंटरनेट कॉल पर आईपीटीवी के माध्यम से सब्सक्रिप्शन देने के नाम पर 100 से 300 डॉलर तक वसूल लेते हैं। यह करने के लिए उनके पास किसी सरकारी संस्था का लाइसेंस नहीं है।

पुलिस टीम ने मोहसिन के अलावा गाजियाबाद के विजय न गर निवासी नौशाद, हरियाणा के सोनीपत निवासी सुनील, दिल्ली के सराय रोहिल्ला निवासी मोहम्मद समीम, दिल्ली के जामियानगर निवासी सैफ रजा और जिला अमरोहा के गजरौला निवासी इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे चलता था अवैध स्ट्रीमिंग का धंधा

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए ओटीटी प्लेटफॉर्म का कंटेंट एंड्रॉइड डिवाइस पर लाइव स्ट्रीमिंग की तरह दिखाते थे। शुरूआत में वे ग्राहकों को बहुत कम कीमत पर सब्सक्रिप्शन देते थे, लेकिन बाद में सब्सक्रिप्शन बंद कर रिन्यूअल के नाम पर बार-बार पैसे वसूला करते थे। हर कनेक्शन को 100 से 300 डॉलर में बेचा जाता था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts