Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: हवाई जहाज के टायरों से भरा ट्रक हाईवे पर पकड़ा, पुलिस...

मेरठ: हवाई जहाज के टायरों से भरा ट्रक हाईवे पर पकड़ा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

-

– करीब एक करोड़ के हवाई जहाज के टायरों से भरा ट्रक पुलिस ने हाईवे पर पकड़ा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से करोड़ों रुपये का माल चोरी होने से बच गया। हवाई जहाज के करीब एक करोड़ रुपये कीमत के टायरों से भरा ट्रक चोरी कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर दबोच लिया। ट्रक को रोकने के लिए पुलिस ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर रास्ता बंद किया, जिसके बाद आरोपी को ट्रक समेत पकड़ लिया गया।

 

हवाई जहाज के टायरों से भरा ट्रक हाईवे पर पकड़ा

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, औरैया निवासी ट्रक चालक लल्लन सिंह लक्सर से हवाई जहाज के टायरों से भरा ट्रक लेकर जा रहा था। मुजफ्फरनगर के खतौली स्थित नेशनल हाईवे पर चीतल रेस्टोरेंट के पास उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया और चाय पीने चला गया। इसी दौरान ट्रक में चाबी लगी होने का फायदा उठाकर एक बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गया और मेरठ की ओर भाग निकला।

ट्रक चोरी होने की जानकारी मिलते ही चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया और कई जगह ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में ट्रक लेकर भागता रहा। इस दौरान उसने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर भी मार दी, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद मेरठ के कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी कर दी।

कंकरखेड़ा हाईवे चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल हरीश कुमार और कांस्टेबल विकास दहिया ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन लगाकर रास्ता बंद कर दिया। जैसे ही ट्रक वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकवा लिया और आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने ट्रक के साथ करीब एक करोड़ रुपये कीमत के हवाई जहाज के टायर बरामद कर लिए हैं। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह अकेले वारदात को अंजाम दे रहा था या उसके साथ कोई गिरोह भी शामिल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts