HomeAccident NewsUnnao accident: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, लखनऊ-कानपुर...

Unnao accident: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुआ सड़क हादसा

-

– लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कट के पास हादसा, चालक की तलाश।

उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक रामेश्वर की मौत हो गई। यह घटना अजगैन बाजार कट के पास हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। कुशरी गांव निवासी रामेश्वर पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल अपनी बाइक से लखनऊ-कानपुर हाईवे से गुजर रहा था।

 

 

इसी दौरान अजगैन कट के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामेश्वर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही अजगैन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज भेजा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना करने वाली कार की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण कार की तेज रफ्तार थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर बने कट के पास अक्सर वाहनों की गति अधिक होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts