Homeउत्तर प्रदेशMeerutउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा: कड़ी निगरानी में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा...

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा: कड़ी निगरानी में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा जारी

-

  • कड़ी निगरानी के बाद अभ्यर्थियों की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू।
  • 43 केंद्रों पर परीक्षा देंगे करीब 80 हजार परिक्षार्थी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार और रविवार इन दो दिनों तक चलने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सुबह ठीक नौ बजे शुरू हो गई। लेकिन, विभिन्न जिलों से जनपद मेरठ पहुंचे अभ्यार्थी एक दिन पहले ही यानी शुक्रवार रात को ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सोते हुए नज़र आए। जबकि, शनिवार सुबह परिक्षा शुरू होने से पहले ही सभी परिक्षार्थी परिक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। लेकिन, परिक्षा केंद्रों में जाने से पहले इन परिक्षार्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। जिसके बाद ही इन्हें परिक्षा केंद्रों में जाने दिया गया।

 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा

 

बता दें कि, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार कड़ी सख्ती देखने को मिली। परीक्षा ठीक आज सुबह नौ बजे शुरू हो गई। मेरठ समेत विभिन्न जिलों में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की सख्त चेकिंग की गई। विभिन्न केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सुबह सात बजे से गहन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। इस दौरान जूते उतरवाकर और महिलाओं के जूडे खुलवाकर भी चेकिंग की गई।परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल को रोकने के लिए महिला अभ्यर्थियों से सिर पर बनाए गए बालों के जूडे खुलवाकर चेकिंग की गई। इसके अलावा उनके कानों की भी जांच की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी प्रकार का ईयरफोन या माइक्रो डिवाइस छिपाकर तो अंदर नहीं ले जाया जा रहा।

वहीं, पुलिसकर्मियों ने कई अभ्यर्थियों से जूते उतरवाकर भी तलाशी ली। चैकिंग के दौरान अधिकारियों ने बताया कि, कई मामलों में जूतों या कपड़ों में छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण छिपाकर नकल कराने की कोशिश की जाती है, इसलिए इस बार पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बता दें कि, नकलविहीन परीक्षा को लेकर सुबह करीब सात बजे से ही केंद्रों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। वेस्ट एंड रोड स्थित एसडी सदर, थापर नगर और जीआईसी आदि जगहों में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। आठ बजे के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया, जबकि परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू हुई।

प्रशासन का कहना है कि, परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि, 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली यूपी पुलिस परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि, मेरठ जनपद में कुल 43 केंद्रों पर इस परीक्षा संचालित है।

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र के अनुसार, सभी केंद्रों पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और पीआरवी टीमें लगातार राउंड लगा रही है। उन्होंने कहा कि, किसी भी अप्रिय घटना या अव्यवस्था को रोकने के लिए केंद्रों के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts