– नाला निर्माण के दौरान फटी पाइपलाइन, पांच हजार लोग लोग प्रभावित।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम के वार्ड-51 स्थित चंद्रलोक कॉलोनी, साबुन गोदाम और ज्वालानगर इलाके के करीब 5 हजार घरों में पिछले एक सप्ताह से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। नलों से काला और बदबूदार पानी आने से लोगों में नगर निगम के खिलाफ भारी नाराजगी है। इसके चलते स्थानीय लोगों ने निगम पहुंच कर हंगामा भी किया।


