Homeउत्तर प्रदेशMeerutअलविदा जुमा पर पुलिस अलर्ट, डेढ़ हजार कर्मी रहे तैनात

अलविदा जुमा पर पुलिस अलर्ट, डेढ़ हजार कर्मी रहे तैनात

-

450 मस्जिदों में आज हुई अलविदा जुमा की नमाज, संवेदनशील स्थानों पर आरएएफ और आरआएफ रही तैनात।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जिले में आज अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मुकम्मल इंतजाम किए गए। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में आने वाले इलाके आरएएफ और आरआरएफ के हवाले रहे। ड्रोन से भी निगरानी की गई।

 

 

रमजान के महीने में जो अंतिम शुक्रवार आता है उसे अलविदा जुमा के नाम से जाना जाता है। यह इबादत, दुआ और अमन चेन का दिन है जो ईद के नजदीक आने का एहसास भी करता है। अलविदा जुमा पर विशेष नमाज और दुआएं कराई जाती हैं। इस दिन बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं।

अलविदा जुमा पर नमाज को लेकर मस्जिदों मेंअच्छी खासी भीड़ उमड़ती है। प्रशासन की ओर से विशेषण इंतजाम किए जाते हैं। सुरक्षा इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा होता है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी 450 मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। करीब 1300 पुलिस कर्मियों का सुरक्षा घेरा तैयार किया गया।

वैसे तो अलविदा जुमा के दिन सभी मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कराई जाती है। जामा मस्जिद समेत शहर की कुछ बड़ी मस्जिद है जहां भारी संख्या में नमाजी आते हैं। इनमें कुछ स्थान संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में आते हैं। इन सभी स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाया गया। आरएएफ और आरआरएफ को भी तैनात किया गया।

एसडीएम और सीओ करेंगे क्षेत्र का नेतृत्व: सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन के एक-एक गजेटेड अफसर को तैनात किया गया है। यह सभी अफसर अपने-अपने क्षेत्र की मस्जिदों के आसपास ब्रह्मणशील रहेंगे। हर स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत कराते रहेंगे। इन्हीं की मौजूदगी में ड्रोन भी उड़ान भरेगा।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों को ध्यान में रखकर ड्युटिया लगाई गई। होमवर्क के तौर पर 10 साल का रिकॉर्ड खंगालकर खुराफातियों को चेताया गया था कि किसी ने कानून व्यवस्था को बिगड़ने का प्रयास किया तो पुलिस उससे सख़्ती के साथ निपटेगी। इस सबके बीच जुमा अलविदा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts