HomeAccident NewsPrayagraj Accident: ग्यारहवीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई...

Prayagraj Accident: ग्यारहवीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

-

– साइकिल के साथ 25 फीट तक घिसटती गई, दो भागों में सड़क पर बिखरी डेडबॉडी।

प्रयागराज। कोचिंग जा रही 11वीं की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। छात्रा साइकिल के साथ करीब 25 फीट दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद कमर से ऊपर की बॉडी अलग-अलग हिस्सों में बंट गई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद पिटाई शुरू कर दी।

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई। वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ भी की है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के कई थानों से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारी फिलहाल लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।

छात्रा की पहचान रैनी गांव के रहने वाले आनंद बहादुर यादव की बेटी प्राची के रूप में हुई है। छात्रा आदर्श इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। हादसा सुबह 7 बजे फूलपुर के मैलहन गांव में हुआ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts