Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशऔरैया पुलिस को आईजीआरएस रैंकिंग में तीसरी बार पहला स्थान

औरैया पुलिस को आईजीआरएस रैंकिंग में तीसरी बार पहला स्थान

-

– जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।

औरैया। पुलिस ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के अंतर्गत जनशिकायतों के निस्तारण में लगातार तीसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि फरवरी 2026 की प्रदेश रैंकिंग में दर्ज की गई है।

 

Auraiya police got first place in IGRS ranking for the third time

 

पुलिस अधीक्षक, जनपद औरैया के निर्देशन में, मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के मूल्यांकन में औरैया ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके साथ ही, जनपद के आठ थानों – अजीतमल, अछल्दा, सहायल, ऐरवाकटरा, सहार, बेला, अयाना और कुदरकोट – को भी शत-प्रतिशत कार्यवाही के लिए थाना रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है।

औरैया पुलिस ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों, समाधान दिवस और उच्चाधिकारीगणों के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया। यह कार्यवाही माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की जनशिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की मंशा के अनुरूप की गई।

इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए पुलिस अधीक्षक, जनपद औरैया ने IGRS सेल से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया और भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts