Homeउत्तर प्रदेशVaranasiबोरे में हड्डियां मिलने से मचा हड़कंप, दो हिरासत में

बोरे में हड्डियां मिलने से मचा हड़कंप, दो हिरासत में

-

– ई-रिक्शा पर रखकर ले जा रहे थे, बदबू आने पर लोगों ने रोका।

वाराणसी। लंका चौराहे के पास एक ई-रिक्शा पर बोरे में हड्डियां मिलने से हड़कंप मच गया। हड्डी लेकर जा रहे दो युवकों और ई-रिक्शा चालक को स्थानीय व्यक्ति ने बदबू आने पर रोककर पूछा और पुलिस बुला ली। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हड्डी किसी जानवर की है या किसी और चीज की है। इसकी जांच के लिए फारेंसिक और डॉक्टर की टीम हड्डियों की जांच कर रही है।

 

Varanasi

 

एसीपी गौरव कुमार ने बताया- वादी ने मुकदमा संदेह में दर्ज कराया है कि यह हड्डी किसी प्रतिबंधित जानवर की हो सकती हैं। इस पर हड्डियों की जांच की जा रही है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया – लंका थानक्षेत्र निवासी सत्यम ने स्थानीय तहरीर दी है। जिसम उन्होंने लिखा है कि वो बुधवार की रात सामनेघाट जा रहे थे। उसी दौरान उनके पैरलर एक ई-रिक्शा चल रहा था। जिसपर लदे बोर से बदबू आ रही थी। इसपर उन्होंने ई-रिक्शा को रोका और जानकारी करनी चाही तो उसपर बैठे दो युवक बात घुमाने लगे।

एसीपी ने बताया – इसपर सत्यम ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बोरा खोला गया तो उसमें से हड्डियां मिली है। सत्यम ने आरोप लगाया है कि ये हड्डियां किसी प्रतिबंधित जानवर की हो सकती है। इसीलिए इसे रात में ले जाया जा रहा है।

एसीपी ने बताया – आरोप के आधार पर पशु चिकित्सक और फारेंसिक टीम बोर में मिली हड्डियों की जांच कर रहे हैं और युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद और जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts