HomeCRIME NEWSसहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश अरेस्ट

सहारनपुर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश अरेस्ट

-

– छिनैती केस में चल रहे थे फरार, पुलिस पर कर दी थी फायरिंग।

सहारनपुर। देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कोतवाली देहात थाना पुलिस ने छिनैती के एक मामले में फरार दो बदमाशों को घायल कर दिया। जिसके बाद बदमाशों को अरेस्ट कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, एक कुंडल, 14 हजार रुपए नगद और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।

 

Saharanpur

 

पुलिस के अनुसार, जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। देर रात कोतवाली देहात पुलिस की टीम ग्राम बीजुपुरा की ओर जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान महेश्वरी गांव की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस टीम को दोनों संदिग्ध लगे तो उन्हें टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के मुताबिक, रुकने के बजाय दोनों युवकों ने बाइक मोड़ ली और पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वे मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जल्दबाजी में उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। घायल बदमाशों की पहचान अमजद पुत्र इरशाद और सादिक पुत्र इकराम के रूप में हुई है। दोनों थाना मंडी क्षेत्र के विश्वासनगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पास से दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, पीली धातु का एक कुंडल, 14 हजार रुपए नगद और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी कोतवाली देहात थाने में दर्ज छिनैती के एक मामले में फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि उनसे इलाके में हुई अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी मिलने की उम्मीद है। वहीं, पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts