Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशनोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

नोएडा में बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

-

– सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग।

– दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी।

नोएडा। सेक्टर-4 स्थित एक बिजली मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। आग में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। यह आग थाना फेज 1 क्षेत्र के बी-40 सेक्टर 4 में स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में लगी, जहां बिजली के मीटर बनाए जाते हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

 

दमकल विभाग की टीमों ने आग बुझाने के साथ-साथ फैक्ट्री के अंदर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।पुलिस के उच्चाधिकारीगण और गौतमबुद्धनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ ) भी मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने और राहत कार्य जारी है।

जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, आग काफी भीषण लगी थी, जिसके लिए आधा दर्जन गाड़ियों को बुलाया गया और दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि जिस समय कंपनी में आग लगी उस समय नाइट शिफ्ट के लोग इसमें काम कर रहे थे। करीब 250 लोग उस समय कार्यरत थे। आग लगने के बाद सभी को रेस्क्यू किया गया। भागने के दौरान धुएं और स्फोकेशन की वजह से कई लोग घायल हुए हैं। करीब दो दर्जन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन्हें धुएं की वजह से ज्यादा स्फोकेशन या दिक्कत हुई है उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है। करीब 20 दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।कंपनी के शीशे तोड़कर लोगों को रेस्क्यू किया गय, अभी कोई भी कंपनी में फंसा हुआ नहीं है। स्मॉग बहुत ज्यादा हो गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts