Homeउत्तर प्रदेशMeerutपीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को बिजली बिल मे मिलेगी...

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को बिजली बिल मे मिलेगी राहत

-

  • पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा का लाभ, बिजली बिल मे मिलेगी राहत।
  • सौर ऊर्जा संयत्र लगाकर, आत्मनिर्भर बनेगें उपभोक्ता, सोलर ऊर्जा से कम होगा बिजली खर्च।
  • हाई राईज बिल्डिंग व आर०डब्लू०ए० सोसाईटी मे, सोलर पैनल लगाने को बढावा, सोलर पैनल लगाकर, सब्सिडी एवं बिजली बिल मे राहत पाएं।
  • सरकार दे रही है सोलर संयत्रों पर आकर्षक अनुदान, बडी संख्या मे उपभोक्ता उठा रहे हैं लाभ।
  • मल्टी स्टोरी व आर०डब्लू०ए० मे सोलर संयत्र स्थापना, पर रू0 18 हजार प्रति किलोवाट तक अनुदान का प्रावधान।
  • सोलर ऊर्जा से कम होगा बिजली खर्च, स्वच्छ ऊर्जा को बढावा, पर्यावरण संरक्षण मे योगदान।
  • सोलर ऊर्जा उत्पादन को नेट मीटरिंग के माध्यम से, बिजली बिल मे समायोजित किया जाऐगा।
  • क्षेत्र मे अब तक 50294 ग्रिड कनेक्टिड सोलर प्लान्ट स्थापित।

विवेक कुमार, शारदा एक्सप्रेस मेरठ। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० ने बताया की उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध करने के उद्देश्य से, पी०एम० सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत सोलर ऊर्जा को तेजी से बढावा दिया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत आवासीय भवनों तथा आवासीय परिसरों मे, सोलर पैनल स्थापित कर, उपभोक्ता ना केवल स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर सकते हैं बल्कि बिजली बिल में भी उल्लेखनीय कमी ला सकते है।

 

 

योजना के तहत 500 कि०वा० तक के मल्टी स्टोरी व आर०डब्लू०ए० मे सोलर संयत्रों स्थापना पर, रू0 18 हजार प्रति कि०वा० तक अनुदान प्राप्त किया जा सकता है। जिन उपभोक्ताओं के परिसरों मे सोलर पैनल एवं स्मार्ट मीटर स्थापित हैं वे नेट मीटरिंग व्यवस्था के माध्यम से, उत्पादित सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकते हैं यदि सोलर प्लाट से अतिरिक्त बिजली उत्पन्न होती है तो उसे उपभोक्ता के मासिक बिजली बिल मे समायोजित किया जाता है।

 

 

10 कि०वा० तक सोलर संयत्रों पर आवेदन शुल्क व नेट मीटरिंग परीक्षण शुल्क में छूट का प्रावधान है इसके अतिरिक्त राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार 01 कि०वा० पर रू० 45 हजार, 02 कि०वा० पर रू० 90 हजार तथा 03 कि०वा० से अधिक रू0 1 लाख 8 हजार तक अनुदान प्रदान किया जाता है।

 

बडी संख्या में उपभोक्ता पी०एम० सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा रहे हैं अब तक निगम क्षेत्र में, 50294 ग्रिड-कनेक्टिड सोलर प्लान्ट स्थापित किये जा चुके हैं जबकि 44483 उपभोक्ताओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जा चुका है। डिस्कांम द्वारा सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की गई है की उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में पी०एम० सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर, अपने घरों को सौर ऊर्जा से सुसज्जित कर सकते है इससे न केवल उपभोक्ताओं को बिजली बिल मे राहत मिलेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण मे भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts