Homeउत्तर प्रदेशMeerutमहिला उत्पीड़न के खिलाफ नहीं हो रही कार्रवाई, पढ़िए खबर

महिला उत्पीड़न के खिलाफ नहीं हो रही कार्रवाई, पढ़िए खबर

-

– सर्किट हाउस में महिला आयोग की सदस्यों के समक्ष पीड़ित महिलाओं ने लगाई गुहार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. मीनाक्षी भराला, डा. हिमानी अग्रवाल, मनीषा अहलावत और जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ नम्रता सिंह ने जनसुनवाई की।

 

 

इस दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद और उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें सुनी और मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने बताया कि, इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य महिला उत्पीड़न, पारिवारिक और अन्य सामाजिक मुद्दों का त्वरित निस्तारण करना है। उन्होंने कहा कि, जनसुनवाई में हम सभी महिलाओं पर हो रहे घरेलू अत्याचार, घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद, और पारिवारिक विवाद को सुलझाने की कोशिश करते हैं। जबकि, जो मामले पेचीदा होते हैं, उसके लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश भी दिए जाते हैं।

बता दें कि, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बेहद गंभीर है। इसी के चलते बुधवार को सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की सदस्य डा हिमानी अग्रवाल, मीनाक्षी भराला, मनीषा अहलावत और जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ नम्रता सिंह ने सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की।

जबकि, इसके उपरांत सभी सदस्यों के द्वारा जिला कारागार महिला बंदी गृह, जिला चिकित्सालय वन स्टाफ सेंटर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा 12 मार्च को गुरुवार पूर्वाहन 10:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तर पर आयोजित पिंक रोजगार महाकुंभ कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष नम्रता सिंह सम्मिलित होंगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts