– लगातार छह महीने से प्रदेश में पहले स्थान पर, एसपी ने प्रशंसा की।
हाथरस। पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर लगातार छह माह से प्रदेश में पहला स्थान बनाए रखा है। फरवरी माह में भी आमजन की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए हाथरस पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह पोर्टल मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी जनसुनवाई-समाधान योजना का हिस्सा है, जिसके तहत नागरिक अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।


