Homeउत्तर प्रदेशHAPURहापुड़ में दारोगा भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को

हापुड़ में दारोगा भर्ती परीक्षा 14-15 मार्च को

-

– 9 केंद्रों पर होगी परीक्षा, नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम।

हापुड़। जिले में पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, जिसके तहत जिले के सभी नौ परीक्षा केंद्रों को तीन जोन में बांटा गया है।

 

Sub-Inspector recruitment exam in Hapur on March 14-15

 

परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए सभी नौ केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में जैमर लगाए गए हैं, ताकि मोबाइल या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग न किया जा सके। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

नोडल अधिकारी और एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ पुलिस कार्यालय में भी एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की मदद से अभ्यर्थियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए करीब 200 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

यह भर्ती परीक्षा दो पालियों में होगी। नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित आर्य कन्या पाठशाला, मोहल्ला तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज, रोडवेज बस अड्डे के पास दीवान इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज और पिलखुवा के रेलवे रोड स्थित मारवाड़ इंटर कॉलेज में प्रत्येक में 480-480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

इसके अतिरिक्त, हापुड़ के बुलंदशहर रोड स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज, पिलखुवा के रेलवे रोड स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज और श्री चंडी विद्यालय बिजेंद्र आदर्श बाल इंटर कॉलेज में प्रत्येक में 240-240 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्थानीय कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां कर्मचारियों की तैनाती रहेगी और सभी गतिविधियों की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts