Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrBulandshahr: हर्ष फायरिंग में 13 वर्षीय बच्चे के सिर में लगी गोली,...

Bulandshahr: हर्ष फायरिंग में 13 वर्षीय बच्चे के सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

-

– बुलंदशहर में शादी समारोह के दौरान हुआ हादसा, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

बुलंदशहर। गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 13 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली बच्चे के सिर में लगी है। घायल बच्चे को पहले गुलावठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर कर दिया गया।

 

 

जानकारी के अनुसार गुलावठी के मोहल्ला रामनगर चांद मस्जिद निवासी तसलीम देवली गांव के पास आयोजित एक शादी समारोह में काम करने गए थे। उनके साथ उनका 13 वर्षीय बेटा कैफ भी था।

परिजनों का कहना है कि शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने गोली चला दी, जिसमें कैफ को गोली लग गई। गोली लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला हर्ष फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गुलावठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

सीएमएस डॉ. पवन ने बताया कि बच्चे के सिर में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि देवली गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान बच्चे को गोली लगने की घटना सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और फायरिंग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts