Homeउत्तर प्रदेशMoradabadमुरादाबाद: बेटे के लिए तेंदुए से भिड़ी मां, जबड़े से खींच लाई

मुरादाबाद: बेटे के लिए तेंदुए से भिड़ी मां, जबड़े से खींच लाई

-

– घर के बाहर से दबोचकर भागा था, करीब 200 मीटर तक पीछा करके तेंदुए की गर्दन पर गन्ना मारा।

मुरादाबाद। मां ने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए तेंदुए पर हमला कर दिया। उसके जबड़े से अपने 3 साल के बच्चे को खींच लाई। दरअसल, एक तेंदुआ घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को जबड़े में दबाकर भागने लगा।

 

Moradabad

 

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मां गन्ना लेकर तेंदुए के पीछे भागी। करीब 200 मीटर तक पीछा करके तेंदुए की गर्दन पर लगातार गन्ना मारने लगी। तेंदुआ बच्चे को छोड़कर उसकी मां की तरफ बढ़ा। तभी मौके पर लाठी-डंडा लेकर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने तेंदुए पर हमला किया तो वह जंगल की ओर भाग गया।

परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे उत्तराखंड रेफर कर दिया गया। अब घरवाले बच्चे को दिल्ली लेकर जा रहे हैं। घटना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र की है। बच्चे के गर्दन पर गहरे घाव हैं। दाएं कान को भी तेंदुए ने नोच लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत निवासी रवि ने खेत में अपना घर बनाया है। सोमवार रात करीब 8 बजे रवि का 3 साल का बेटा कृष्ण कुमार उर्फ टीटू घर के बाहर खेल रहा था। कुछ दूरी पर उसकी मां पिंकी और उसका बड़ा भाई भी बैठे थे।

इसी बीच तेंदुआ वहां आ गया। उसने टीटू की गर्दन को जबड़े में दबा लिया और भागने लगा। बच्चे की चीख निकलते ही मां पिंकी ने तेंदुए को बच्चे को लेकर भागते देखा।

पिंकी ने घर के बाहर पड़ा गन्ना उठाया और शोर मचाते हुए तेंदुए के पीछे भागी। तेंदुआ जब खेत में रुका तो पिंकी उसकी गर्दन पर गन्ने से ताबड़तोड़ वार करने लगी। इस बीच तेंदुए ने बच्चे को छोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम और दरोगा पीयूष जोशी वहां पहुंचे।

पिता ने बताया कि बेटे के कान और गर्दन पर गंभीर घाव है। मुरादाबाद में सर्जरी नहीं हो पाई। इसलिए बेटे को अब दिल्ली लेकर जा रहे हैं।

अब तक तेंदुआ 3 बच्चों पर हमला कर चुका है-

– चार साल पहले भी एक महिला ने इसी तरह से बच्चे को बचाया था। तब कोतवाली क्षेत्र के खाई खेड़ा नाहर वाला गांव में एक बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था। तभी तेंदुआ उसे जबड़े में दबाकर भाग निकला। गन्ने के खेत में घुस गया था। घर में झाड़ू लगा रही नानी ने उसका पीछा कर खेत में घुसकर बच्चे को तेंदुए के जबड़े से छुड़ा लिया था।

– पांच साल पहले कोतवाली क्षेत्र के नया गांव बहादुर नगर में भी एक बच्चे पर तेंदुए ने हमला किया था। गांव निवासी एक 12 वर्षीय बच्चा घर से आटा लेने के लिए चक्की जा रहा था। रास्ते में खेत में छिपे तेंदुए ने उसे दबोच लिया। तेंदुए ने बच्चे को मार डाला था।

– सात साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव ख्वाजपुर धनतला निवासी 4 वर्षीय बच्ची को खा लिया था। बच्ची खेत जा रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 7 साल में करीब 6 बच्चों पर तेंदुआ हमला कर चुका है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts