HomeGhaziabadतेल और गैस की सप्लाई सामान्य, डीएसओ बोले- कालाबाजारी करने वालों पर...

तेल और गैस की सप्लाई सामान्य, डीएसओ बोले- कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

-

गाजियाबाद। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनिया के कई देशों में तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। इस स्थिति को देखते हुए कई जगहों पर गैस और तेल की सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि, गाजियाबाद में फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।

 

 

जिले की गैस एजेंसियों पर घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। एजेंसी संचालकों का कहना है कि सप्लाई लगातार आ रही है और किसी तरह की कमी नहीं है।

कुछ गैस एजेंसियों ने अपने यहां नोटिस भी लगाया है, जिसमें लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

गैस एजेंसी मालिकों का कहना है कि कुछ लोग बेवजह ज्यादा सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों से सामान्य तरीके से गैस लेने की अपील की है ताकि सभी को आसानी से सिलेंडर मिल सके।

वहीं गाजियाबाद के जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने भी साफ किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहना चाहिए।

हालांकि, कुछ जगहों से कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि ऐसे मामलों पर नजर रखने के लिए एक टीम बनाई जाएगी। अगर कोई व्यक्ति गैस या तेल की कालाबाजारी करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts