Homeउत्तर प्रदेशMeerutऊर्जा भवन मेरठ मे उपभोक्ता जन सुनवाई का किया गया आयोजन, कई...

ऊर्जा भवन मेरठ मे उपभोक्ता जन सुनवाई का किया गया आयोजन, कई शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

-

  • संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत ऊर्जा भवन मेरठ मे उपभोक्ता जन-सुनवाई का आयोजन ।
  • विभिन्न जनपदों से आऐ उपभोक्ताओं की 30 शिकायतो पर सुनवाई।
  • कई शिकायतों का मौके पर समाधान, शेष पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।
  • विभागीय अधिकारियों की सक्रिय उपस्थिति मे, आयोजित हुई जन-सुनवाई।
  • उपभोक्ता संतुष्टि बढाने की दिशा मे, निरन्तर प्रयास।

विवेक कुमार, शारदा एक्सप्रेस मेरठ। मंगलवार 10 मार्च को पश्मिांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा संभव कार्यक्रम के अन्तर्गत डिस्कांम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ मे उपभोक्ता जन सुनवाई का आयोजन किया गया।

जन-सुनवाई रवीश गुप्ता (IAS), की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जन सुनवाई का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

 

 

जन-सुनवाई मे मेरठ सहित आस-पास के जनपदों से आए उपभोक्ताओं द्वारा बिलिंग, मीटर, पीडी एवं नये संयोजन से संबंधित कुल 30 शिकायतें प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही समाधान कर, उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान की गई जबकि शेष मामलों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा मे कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

 

जन-सुनवाई के दौरान यह भी निर्देशित किया गया की उपभोक्ता शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी, जनावदेही एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाये, साथ ही जिला एवं मण्डल स्तर पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर, उन्हें समयबद्ध रूप से हल करने पर, विशेष जोर दिया गया है। विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से, प्रत्येक मंगलवार को जन-सुनवाई एवं उपभोक्ता सेवा शिविर का नियमित आयोजन किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।

जन-सुनवाई के अवसर पर डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे जिनमें निदेशक: संजय जैन (वाणिज्य), आशु कालिया (कार्मिक एवं प्रशासन), एन०के० मिश्र निदेशक (तकनीकी), स्वतंत्र कुमार तोमर (वित्त)।

मुख्य अभियन्ताः देवेन्द्र चन्द्र वर्मा, पी०के० सिंह, मौ० सगीर, गुलाब सिंह, मुनीश चोपडा, गुरजीत सिंह।

 

 

इसके अतिरिक्त अनुराग भल्ला, अभिषेक सिंह, मौं अरशद (अधीक्षण अभियन्ता), सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, प्रशान्त सोनी, सौरभ मंगला, महेश कुमार, नवी सिंह संजीव गुप्ता एवं अन्य अधिशासी अभियन्ताओं ने भी जन सुनवाई में सक्रिय योगदान दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts