Homeउत्तर प्रदेशMeerutनमो भारत के बेगमपुल स्टेशन पर एस्केलेटर की स्थिति खराब हैं या...

नमो भारत के बेगमपुल स्टेशन पर एस्केलेटर की स्थिति खराब हैं या सही, जानिए अधिकारियों ने क्या बताया??

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नमो भारत के बेगमपुल स्टेशन का एस्केलेटर सोमवार शाम खराब हो गया, इससे यात्रियों को समस्या हुई। सबसे गहरा भूमिगत स्टेशन होने के कारण यहां पर दो एस्केलेटर लगाए गए हैं ताकि यात्रियों को आने-जाने में आसानी हो सके।

 

 

यात्रियों ने बताया कि एस्केलेटर बंद होने से उन्हें सीढ़ियों से जाना पड़ा। एक यात्री ने बताया कि यह एस्केलेटर पहले भी कई बार बंद हो चुका है लेकिन इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। उधर, इस पर एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि बेगमपुल में एस्केलेटर खराब नहीं है। यदि कोई तकनीकी दिक्कत आई होगी उसे मेंटीनेंस टीम द्वारा दुरुस्त कर लिया गया होगा।

सूत्रों के अनुसार बेगमपुल के साथ ही अन्य स्टेशनों का भी एस्केलेटर खराब हो चुका है। अभी भी रैपिड और मैट्रो के स्टेशनों पर कई तकनीकी दिक्कतों से यात्री जूझ रहे हैं। हालांकि एनसीआरटीसी के अधिकारी लगातार सुधार का दावा करते आ रहे हैं। लेकिन यात्री भी शिकायतें करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts