HomeCRIME NEWSआशु हत्याकांड का खुलासा: महिला समेत 2 अरेस्ट

आशु हत्याकांड का खुलासा: महिला समेत 2 अरेस्ट

-

– पहले प्रेमी के साथ मिलकर की थी आशु की हत्या, नशे में धुत करके तालाब में धक्का दिया।

सहारनपुर। थाना नानौता क्षेत्र में पांच महीने पहले मिले युवक के शव एक तालाब में उतराता मिला था। पुलिस ने सुसाइड मानकर फाइल क्लोज कर दी थी। लेकिन परिवार को सुसाइड की बात हजम नहीं हुई। उन्होंने अपनी जांच जारी रखी। परिजनों ने हत्या के पुख्ता सबूत पुलिस को दिए। जिसके बाद पुलिस एक महिला समेत दो को अरेस्ट किया। पूछताछ में हत्या कबूली। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर की थी।

 

 

पहचान गंगोह क्षेत्र के मोहल्ला मखदूमसराय बड़ा बगड़ निवासी आशु (30) का शव 13 नवंबर 2025 को नानौता क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित रुहाड़ा तालाब में उतराता मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट में पानी भरने से मौत होने की बात सामने आई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे सुसाइड मानते हुए मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

हालांकि, आशु के परिवार को शुरू से ही सुसाइड की बात पर संदेह था। परिवार के लोगों ने लगातार मामले की सच्चाई जानने की कोशिश जारी रखी और पुलिस से भी जांच की मांग करते रहे। इसके बाद पुलिस ने दोबारा मामले की जांच शुरू की और करीब पांच महीने बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।

एसपी देहात सागर जैन के अनुसार, 13 नवंबर 2025 को आशु का शव नानौता के रुहाड़ा क्षेत्र में पानी में मिला था। मृतक के भाई सचिन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली।

पुलिस जांच में पता चला कि मोहल्ले की ही शादीशुदा महिला रूबी का प्रेम संबंध गांव रंगेल निवासी सोनू के साथ था। बाद में सोनू की शादी हो जाने के कारण दोनों के बीच दूरी बढ़ गई। इसी दौरान रूबी का संपर्क अपने ही मोहल्ले में रहने वाले आशु से हो गया और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

कुछ समय बाद रूबी और सोनू फिर से मिलने लगे। इस बीच आशु उनके रिश्ते में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए रूबी और सोनू ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत 12 नवंबर 2025 की रात दोनों ने आशु को नानौता के ईदगाह रोड स्थित रुहाड़ा पुल पर बुलाया। वहां उसे शराब पिलाई गई। जब आशु पूरी तरह नशे में हो गया तो दोनों ने मिलकर उसे पुल से नीचे पानी में धक्का दे दिया। पानी में गिरने से आशु की डूबकर मौत हो गई।

हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से गंगोह की ओर भाग गए। जाते समय रूबी ने आशु का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले लिया और बाद में उसे गांव सांगाठेड़ा के पास एक तालाब में फेंक दिया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस ने मोबाइल की तलाश भी की, लेकिन अभी तक वह बरामद नहीं हो पाया है।

पुलिस ने आरोपी सोनू और रूबी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश और घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। पुलिस के अनुसार रूबी शादीशुदा है और उसका पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts