– बेटे ने गुस्से में आकर पिता के सिर पर मारी लाठी, मौके पर ही मौत।
लखनऊ। नाबालिग बेटे ने अपने पिता को केवल इसलिए मार डाला कि उन्होंने 500 रुपए मांग लिए थे। खुद के लिए 2 दिन पहले ही 15 हजार रुपए का नया मोबाइल फोन खरीदा था। पिता ने तंज कसा कि अपने लिए तो मोबाइल खरीदने के लिए पैसे हैं, मेरे लिए 500 नहीं हैं। इसी पर बेटे ने गुस्से में आकर उनके सिर पर लाठी मार दी जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई।


