-फिरोजाबाद में किसान और बाइक सवार युवक ने गंवाई जान।
फिरोजाबाद। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। इनमें एटा के एक किसान और कन्नौज के एक बाइक सवार युवक शामिल हैं। नारखी क्षेत्र में लोडर का टायर बदलते समय एक किसान को बेकाबू मैक्स वाहन ने कुचल दिया, जबकि सिरसागंज में सर्विस रोड पर पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।


