– मानिकपुर नगर पंचायत को एमआरएफ प्लांट से हो रहा मुनाफा।
चित्रकूट। मानिकपुर पाठा क्षेत्र को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पंचायत मानिकपुर ने स्वच्छता को आय से जोड़ने की एक नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत मानिकपुर के ऐलाहा बढ़ैया में एक मैटेरियल रिकवरी सेंटर (एमआरएफ) प्लांट स्थापित किया गया है, जो अब नगर की स्वच्छता व्यवस्था का केंद्र बन गया है।


