– पीछे पति को आता देख पटरी पर दौड़ी, इंजन से टकराईं।
वाराणसी। एक महिला ने 3 साल की बेटी के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। महिला सोमवार शाम करीब 5 बजे पति के साथ दवा लेने बाजार गई थी। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आते देख वह पटरी पर दौड़ने लगी। पीछे से पति शोर मचाते हुए बचाने दौड़ा। लेकिन पत्नी को पकड़ नहीं पाया। तभी मां-बेटी ट्रेन के इंजन से टकरा गईं और महिला 10 टुकड़ों में कट गई। बच्ची की भी मौत हो गई।


