– नई बिजली दर के प्रस्ताव पर आयोजित हुई जन-सुनवाई।
– उपभोक्ताओं एवं विभिन्न संगठनों ने जन-सुनवाई मे अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
– डिस्कांम के प्रदर्शन मे हुआ सुधार, एटी एण्ड सी हानियाॅ घटकर 11.91 प्रतिशत तथा डिस्ट्रीब्यूशन लाॅस 11.18 प्रतिशत रहा।
– डिस्कांम की कलेक्शन एफीसिऐन्सी 99.18 तक पहुॅची।
– डिजिटल सेवाआं, स्मार्ट मीटरिंग एवं आधुनिक बिलिंग प्रणाली से, उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा।
– ई-आफिस, फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम जैसी डिजिटल पहल से, पारदर्शिता एवं कार्य कुशलता मे वृद्धि।
विवेक कुमार, शारदा एक्सप्रेस मेरठ । उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0, की सकल आवश्यकता(ए0आर0आर0) वित्तीय वर्ष 2026-27, वार्षिक प्रर्दशन समीक्षा(ए0पी0आर0) वित्तीय वर्ष 2025-26 तथा ट्रू-अप वित्तीय वर्ष 2024-25 से संबंधित याचिका पर जन-सुनवाई का आयोजन ओडिटोरियम-1, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, यमुना एक्सप्रेसवे के सामने ग्रेटर नोएडा मे किया गया।

जन-सुनवाई के दौरान पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 की ओर से, प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता(IAS), द्वारा माननीय आयोग के समक्ष डिस्कांम की वाणिज्यिक एवं तकनीकी उपलब्धियों, उपभोक्ता सेवाओं तथा भविष्य की योजनाओं के संबंध मे विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

प्रस्तुतीकरण में बताया गया की डिस्कांम द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं राजस्व संग्रहण को सुदृढ करने के लिए, निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। परिणामस्वरूप एटी एण्ड सी हानि मे कमी लाकर, इसे 11.91 प्रतिशत तथा वितरण हानियों को घटाकर, 11.18 प्रतिशत तक लाया गया है। इसके साथ ही बिलिंग दक्षता मे भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। डिस्कांम द्वारा उपभोक्ताओं को समय से बिल उपलब्ध करने के लिए प्रोब-बिलिंग, MRI बिलिंग तथा स्मार्ट मीटरिंग प्रणालीे को लागू किया गया है इन तकनीकी उपायो से बिलिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है।

जन-सुनवााई मे यह भी अवगत कराया गया की डिस्कांम द्वारा प्रशासनिक कार्यो को, अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए, ई-आफिस प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू किया गया है इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए, फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम भी लागू किया गया है जिससे कार्यप्रणाली मे, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढी है।

इस अवसर पर मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद सहित विभिन्न जनपदों के उपभोक्ताओं, जन-प्रतिनिधियों एवं अन्य संबधित संगठनों द्वारा अपने सुझाव एवं अभिमत मा0 आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए आयोग द्वारा आश्वस्त किया गया की प्राप्त सुझावों पर, सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाऐगा। कार्यक्रम के अन्त में अधिकारियों द्वारा मा0 आयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जन-सुनवाई मे आयोग के वरिष्ठ अधिकारीगण, निगम के निदेशकगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।



