Homepolitics newsबालेंद्र शाह ने पूर्व पीएम ओली को हराया

बालेंद्र शाह ने पूर्व पीएम ओली को हराया

-

काठमांडू। रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। उनकी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने शनिवार को हुए आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। आरएसपी ने देश की पुरानी पार्टियों को पूरी तरह से हरा दिया है। 35 वर्षीय बालेंद्र, बालेन शाह के नाम से मशहूर हैं।

 

 

उन्होंने झापा-5 चुनाव क्षेत्र में चार बार के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को लगभग 50,000 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

चुनाव आयोग ने कहा कि बालेन को 68,348 वोट मिले, जबकि 74 साल के ओली को 18,734 वोट मिले।

ओली नेपाल की पुरानी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट- सीपीएन-यूएमएल) के चेयरमैन हैं। ओली को हराने के बाद बालेन शाह के नेपाल का अगल प्रधानमंत्री बनने की पूरी उम्मीद है।

इस चुनाव में नेपाल की जनता ने देश की पुरानी पार्टियों को नकार दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल के संसदीय चुनावों में दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है। सोमवार सुबह 7 बजे तक उसे डायरेक्ट वोटिंग के तहत 124 सीटें और प्रोपोर्शनल-वोटिंग सिस्टम के तहत लगभग 40 लाख वोट मिले हैं। आरएसपी ने 124 सीटें जीती हैं और एक सीट पर आगे चल रही है, जबकि नेपाली कांग्रेस (एनसी) ने 17 सीटें जीती हैं और एक सीट पर आगे है।
सीपीएन-यूएमएल ने आठ सीटें जीती हैं और एक सीट पर आगे चल रही है। एनसीपी ने सात सीटें जीती हैं। श्रम संस्कृति पार्टी ने तीन सीटें जीती हैं, आरपीपी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक-एक सीट जीती है।

अब तक, डायरेक्ट वोटिंग के तहत 165 में से 161 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। बाकी चार सीटों पर दोपहर में नतीजे घोषित होने की उम्मीद है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts