Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: मुर्गा व्यापारी के घर चोरी, पड़ोसी पर आरोप

Meerut News: मुर्गा व्यापारी के घर चोरी, पड़ोसी पर आरोप

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक मुर्गा व्यापारी के घर से लाखों रुपए की चोरी का मामला सामने आया। चोरों ने सेफ अलमारी के लॉकर से 2.84 लाख रुपए और तीन आर्टिफिशियल चेन चुरा लीं। पीड़ित व्यापारी ने अपने पड़ोसी पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

सोहराब गेट स्थित कुम्हारो वाली गली निवासी मुर्गा व्यापारी शाह आलम ने बताया कि उन्होंने 6 मार्च को घर की अलमारी के लॉकर में करीब 2.84 लाख रुपए नकद रखे थे। उसी दिन वे किसी काम से बाहर चले गए।

जब वे रविवार रात घर लौटे और उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी, तो उन्होंने अलमारी का लॉकर खोला। लॉकर में रखी नगदी और तीन आर्टिफिशियल चेन गायब मिलीं। ये देखकर उनके होश उड़ गए।
शाह आलम ने अपने पिता यामीन से पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में पड़ोसी जुबैर घर आया था। इसी आधार पर शाह आलम ने पड़ोसी जुबैर पर चोरी का शक जताते हुए कोतवाली थाने में नामजद तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि जुबैर का उनके घर में पहले से आना-जाना था, इसलिए उस समय किसी को कोई शक नहीं हुआ। हालांकि, नगदी गायब होने के बाद उन्हें संदेह है कि जुबैर ने ही इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्ध जुबैर की तलाश कर रही है और उनका कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts