Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशगोरखपुर में युवती के घर में घुसकर रेप की कोशिश, मुकदमा दर्ज 

गोरखपुर में युवती के घर में घुसकर रेप की कोशिश, मुकदमा दर्ज 

-

  • पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।

गोरखपुर। 20 साल की युवती के कपड़े फाड़कर बैड टच का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने घर में घुसकर रेप की कोशिश की। चिखने पर मेरी मां दौड़ते हुए आई। मां को देखकर आरोपी युवती और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। डर के मारे घर में बंद युवती ने 3 दिन बाद रविवार को शाहपुर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

 

 

शाहपुर इलाके में 20 साल की युवती अपनी मां के साथ रहती है। उसके पिता बाहर रहते हैं। युवती का कहना है कि 5 मार्च को मैं घर में अकेली थी। मेरी मां पड़ोस में रहने वाले के घर होली मिलने गई थी। दोपहर में एक युवक घर में घुस आया।

मैं जब तक कुछ समझ पाती युवक ने मेरे साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मेरे चिल्लाने पर उसने मेरा मुंह दबा दिया। इसके बाद मेरे कपड़े फाड़कर बैड टच किया। जबरदस्ती रेप की कोशिश करने लगा।

आरोप लगाया कि 5 मार्च को उसकी मां पड़ोस में होली मिलने गई थीं। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। तभी रहमत अली मेरे घर पर आया। वह बहाना बनाते हुए मेरे घर के अंदर आ गया। उसने मेरा गला दबा दिया। मैं चिल्लाई। थोड़ा सुनगर मां घर के अंदर आ गई। तभी युवक रहमत अली मुझे छोड़कर भाग गया।

धमकी देते हुए बोला- तुम दोनों को जान से मार दूंगा। इसके बाद से ही मैं और मेरी मां काफी डर गए थे। किसी से भी शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। मेरी तो मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। अवसाद में रहने लगी थी। करीब 3 तीन तक घर में रही।

मां के समझाने पर हिम्मत करके मैंने थाने में आरोपी रहमत अली के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीड़िता के घर से एक किमी दूर आरोपी रहमत अली किराए के मकान में रहता है। इस घटना के बाद से वह कमरे में ताला लगाकर फरार है।

शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया- तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस घटना की जांच दरोगा अंकित पटेल को सौंपी गई है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts