HomeAccident Newsकौशांबी में भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

कौशांबी में भीषण सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत

-

कौशांबी। भीषण सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत हो गई। ससुराल से लौट रहे बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन रौंद कर फरार हो गया। छोटे भाई की तुरंत मौत हो गई। खून से लथपथ बड़ा भाई हाईवे किनारे करीब 10 मिनट तक पड़पता रहा।

 

Kaushambi

 

बड़े भाई के गले और चेहरे से खून निकल रहा था। वह गंभीर हालत में उठने की कोशिश करता और लेट जाता। ऐसा करते हुए वह चीखता-चिल्लाता है। राहगीर और पुलिस वाले उसका वीडियो बनाते रहे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मामला कोखराज थाना क्षेत्र में ककोढ़ा हाईवे ओवरब्रिज के पास का है। गनपा गांव निवासी लक्ष्मण (28) की ससुराल बजहां गांव में भंडारे का कार्यक्रम था। लक्ष्मण के साथ उसका 14 साल का चचेरा भाई अंकित भी गया था। रविवार की शाम दोनों भण्डारे से बाइक से ककोढ़ा हाईवे से घर लौट रहे थे।

रात करीब 9 बजे जब वे ककोढ़ा हाईवे ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों की सूचना पर कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि अंकित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। जबकि लक्ष्मण गंभीर हालत में पड़ा है। वह तड़प रहा था, पुलिस और राहगीर उसका वीडियो बना रहे थे।

इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने घायल से पूछा- किस गाड़ी ने टक्कर मारी है। हालांकि युवक कुछ जवाब नहीं दे सका। सूचना पर 10 मिनट बाद एम्बुलेंस पहुंची, तब उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उससे पहले तड़पते युवक को किसी ने हाथ नहीं लगाया।

कोखराज थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र भूषण मौर्य ने बताया- घटना की सूचना पर 2 पुलिसकर्मी पहुंचे थे। सूचना पर 10 मिनट में आई एम्बुलेंस से घायल को अस्पताल भिजवाया गया। युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में हाईवे पर लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts