HomeCRIME NEWSघरेलू विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी की तलाश...

घरेलू विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

-

– चेहरे-गले पर किए ताबड़तोड़ वार, शव चारपाई पर ढककर भागा।

लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक मजदूर ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

Lucknow murder

 

पुलिस के अनुसार, शेखन खेड़ा गांव में ससुराल में रह रहे मजदूर राजेश रावत ने रविवार रात अपनी पत्नी राजेश्वरी (46) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल राजेश्वरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति ससुराल में ही पत्नी-बच्चों के साथ रह रहा है।

राजेश रावत मूल रूप से नगराम थाना क्षेत्र के अक्रूदू गांव का निवासी है। वह कई साल से अपनी ससुराल शेखन खेड़ा में ही रह रहा था। दंपती के पांच बच्चे हैं, जिनमें गुलशन (22), मंजीत (20), अजय (18), रजनीश (15) और आयुष (7) शामिल हैं।

बताया गया है कि घटना के समय बड़ा बेटा गुलशन सहित परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में बलराम के बेटे के शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

कुछ देर बाद जब बड़ा बेटा गुलशन घर लौटा, तो उसने कमरे में चारपाई पर अपनी मां को खून से लथपथ देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

आरोपी के बड़े बेटे गुलशन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब पीने के आदी थे और नशे में अक्सर घर में झगड़ा करते थे। इसी से परेशान होकर उसकी मां ने पैतृक जमीन बिकवाकर करीब दो साल पहले शेखन खेड़ा में घर बनवाकर रहना शुरू किया था।

यहां भी पिता की आदत नहीं बदली और वह शराब पीकर अक्सर विवाद करते रहते थे। आज मां को मार दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, शाम के समय गांव के बलराम के बेटे अभिषेक की शादी से पहले का फंक्शन चल रहा था। उस दौरान डीजे बज रहा था। उस समय हल्का शोर भी सुनाई दिया, लेकिन गांव में आए दिन होने वाले झगड़ों को समझकर कोई वहां नहीं गया।

मृतका के बेटे गुलशन ने बताया कि रविवार दोपहर से ही उसके पिता राजेश ने शराब पी रखी थी। नशे की हालत में उन्होंने मां राजेश्वरी से झगड़ा भी किया था। परिजनों के समझाने पर वह कुछ देर बाद शांत हो गए और गांव में कहीं चले गए थे। गुलशन के अनुसार शाम को पड़ोस में चल रहे एक समारोह में जाने से पहले पिता फिर घर लौट आए थे। इसके बाद वह अपने चारों भाइयों के साथ समारोह में चला गया था।

गुलशन ने बताया कि जब वह घर वापस लौटा तो चारपाई पर मां के सिर्फ पैर दिखाई दे रहे थे और पूरा शरीर कपड़ों से ढका हुआ था। कपड़े हटाने पर पता चला कि मां खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। उनके चेहरे और गले पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे। वहीं चारपाई पर ही कुल्हाड़ी भी रखी मिली। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts