Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर में जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, रिपोर्ट दर्ज 

बुलंदशहर में जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, रिपोर्ट दर्ज 

-

– पीड़ित से 16 लाख रुपये हड़पे, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी।

बुलंदशहर। कोतवाली नगर क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित का आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

 

Bulandshahr

 

देवीपुरा द्वितीय निवासी पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर 2021 में जगदीश, जयवीर, ओमवीर और सोनू नामक व्यक्तियों ने उसे सीकरी गांव में ज्योति खन्ना की करीब 6 बीघा कृषि भूमि दिखाई थी। इस जमीन का सौदा 50 लाख रुपये में तय हुआ था।

पीड़ित के अनुसार, उसने अलग-अलग तारीखों पर कुल 16 लाख रुपये का भुगतान किया। इसमें 2 लाख रुपये नकद एडवोकेट प्रवेश कुमार की मौजूदगी में ज्योति खन्ना को दिए गए। 9 लाख रुपये चेक और आरटीजीएस के माध्यम से ज्योति खन्ना के खाते में ट्रांसफर किए गए, जबकि 5 लाख रुपये उनके कहने पर सूरज सिंह के खाते में आरटीजीएस के जरिए भेजे गए।

आरोप है कि 10 अक्टूबर 2022 को जब पीड़ित जमीन का बैनामा कराने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा, तो कोई भी आरोपी वहां नहीं आया और सभी के फोन बंद थे। बाद में जांच करने पर पता चला कि उक्त जमीन का बैनामा पहले ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम हो चुका था।

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने आरोपियों पर दबाव बनाया, तो जगदीश ने स्वीकार किया कि सभी ने 16 लाख रुपये आपस में बांट लिए हैं। जगदीश ने माफी मांगते हुए अपने हिस्से के 2 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष 14 लाख रुपये अभी तक नहीं लौटाए गए हैं।

पीड़ित के अनुसार, 27 अगस्त 2025 को जब वह अपने पैसे मांगने जयवीर के घर गया, तो आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts