एटा। अज्ञात वाहन की टक्कर से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह हादसा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में चौथा मील के पास हुआ, जब महिला पैदल जा रही थी। टक्कर के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल महिला को एंबुलेंस की सहायता से एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
मृतका की पहचान भोपालपुर निवासी 80 वर्षीय प्रेमवती पत्नी कमल सिंह के रूप में हुई है। वह एटा की ओर से अपने घर वापस जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, प्रेमवती होली के त्योहार पर एक गमी में शामिल होने आई थीं।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन एटा स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजन इस घटना से दुखी हैं।