Homeउत्तर प्रदेशMeerutखाड़ी देशों में फंसे भारतीय, परिजनों ने मांगी मदद

खाड़ी देशों में फंसे भारतीय, परिजनों ने मांगी मदद

-

– जिला प्रशासन की हेल्पलाइन पर पहले ही दिन पांच लोगों ने दी सूचना।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध के कारण बड़ी संख्या में भारतीय फंस गए हैं। इन भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे।

 

 

पहले ही दिन जिला मुख्यालय के हेल्पलाइन नंबर पर पांच लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों के विभिन्न देशों और शहरों में फंसे होने की सूचना दर्ज कराई। उन्होंने अपने परिजनों को सकुशल भारत वापस बुलाने का अनुरोध किया है।

जिला प्रशासन ने बताया कि ऐसे सभी लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। यह जानकारी केंद्र सरकार को भेजी जा रही है, ताकि केंद्र सरकार उनकी मदद के लिए ठोस कदम उठा सके।
हेल्पलाइन नंबर पर जागृति विहार निवासी राजकुमार ने सूचना दी कि उनके भाई विशाल शर्मा बहरीन में नौकरी करते हैं और अब वहीं फंसे हुए हैं। उन्होंने अपने भाई को वहां से सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई है।

इसी तरह, गढ़ रोड स्थित लख्मी विहार निवासी सिद्धांत विनय आबू धाबी में कार्यरत हैं। उनके परिजनों ने भी उन्हें सुरक्षित वापस बुलाने की मांग की है। रुड़की रोड स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी संदीप कुमार दुबई गए थे और युद्ध शुरू होने के कारण वहीं फंस गए हैं। उनकी पत्नी अंजली ने हेल्पलाइन पर सूचना दर्ज कराकर मदद मांगी है।

जिले के राहत आपदा प्रभारी और एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि तीनों तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदार के नंबरों को भी हेल्पलाइन नंबर घोषित किया गया है। इन नंबरों पर भी सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। सभी प्राप्त सूचनाओं को केंद्र सरकार के पास भेजा जा रहा है, ताकि केंद्र सरकार ऐसे लोगों की मदद कर सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts